राफेल विमान घोटाले के विरोध में भिवंडी में कांग्रेस ने निकाला मोर्चा, रॉफेल घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: शोएब गुड्डू | New India Times

शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ भिवंडी /ठाणे (महाराष्ट्र), NIT:

राफेल विमान घोटाले के विरोध में भिवंडी में कांग्रेस ने निकाला मोर्चा, रॉफेल घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: शोएब गुड्डू | New India Times

राफेल विमान घोटाले का विरोध अब दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र के जिलों तक में पहुंच चुका है। इसी क्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भिवंडी जिला कांग्रेस कमेटी ने घोटाले की जांच जेपीसी से कराने की मांग को लेकर डॉक्टर बाबासाहेब अंंबेडकर केे पुुुतले स्थित जुुनी मनपा कार्यालय से प्रांत अधिकारी के कार्यालय तक मोर्चा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखे तख्ती और बैनर लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता नेता गगनभेदी नारे लगा रहे थे। “चौकीदार चोर है, विमान घोटाले की जांच जेपीसी से कराओ, भ्रष्टाचारी सरकार मुर्दाबाद” के नारों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का काफिला कांग्रेस अध्यक्ष शोएब गुड्डू के नेतृत्व में प्रांत कार्यालय पहुंचा, जहां पर जोरदार प्रदर्शन हुआ।

प्रांत कार्यलय पर उपस्थित जनसमूह के बीच में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष शोएब गुड्डू ने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सरकार में आई थी। मोदी ने कहा था दिल्ली में मैं रहूंगा तो न खाऊंगा न खाने दूंगा पर अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी सरकार ने रॉफेल घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला अपने दोस्त अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए किया है। कांग्रेस के शासनकाल में जो राफेल विमान 526 करोड़ में तय हुआ था वही विमान भाजपा ने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए 1670 करोड़ में दोबारा से तय किया। कांग्रेस ने 126 विमानों का सौदा किया था मोदी ने उसको रद्द करके घटाकर मात्र 36 लड़ाकू विमान का सौदा किया वह भी देश का 41205 करोड़ रुपया ज्यादा खर्चा करके। यह देश के साथ बहुत बड़ा धोखा है। पूरे देश की यह मांग है इस घोटाले की जांच जीपीसी के माध्यम से कराई जाए।

राफेल विमान घोटाले के विरोध में भिवंडी में कांग्रेस ने निकाला मोर्चा, रॉफेल घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला: शोएब गुड्डू | New India Times

ठाणे ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश टावरे ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड जो देश की कंपनी है उसे लड़ाकू हवाई जहाज बनाने का ठेका दिया था पर मोदी सरकार ने वह ठेका रद्द करके अपने मित्र की कंपनी अनिल अंबानी को दे दिया जिसके पास कोई तजुर्बा नहीं है यह फैसला सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है।
पूर्व विधायक योगेश पाटिल ने मोर्चे को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एचएएल से 30 हज़ार करोड़ का कांट्रेक छीन कर पब्लिक सेक्टर की कंपनी को दे दिया। मोदी सरकार को सरकारी कंपनी से ज्यादा निजी कंपनी के हितों का ख्याल है।
पूर्व विधायक रशीद ताहिर मोमीन ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड को 40 साल का हवाई जहाज बनाने का अनुभव है वहीं पर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस एक अनुभव हीन कंपनी है, ऐसे में ऐसी कंपनी को रफाएल जैसे विमान का ठेका देना देश की सुरक्षा के साथ खतरा है।
पार्टी प्रवक्ता इक़बाल सिद्दिकी ने कहा कि प्रधानमंत्री एक झूठ को सच करने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस की यूपीए सरकार ने 136 विमानों का ऑर्डर दिया था परंतु मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए मात्र 36 लड़ाकू विमान का ऑर्डर दिया है वह भी महंगे दामों पर।
मोर्चे के समापन के बाद प्रांत अधिकारी को जेपीसी की मांग के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया गया।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेश टावरेे, पूर्व आमदार योगेश पाटिल, वरिष्ठ नेता पप्पू राका, महिला अध्यक्ष रेहाना अंसारी, इमरान वली मोहम्मद खान, प्रशांत लाड, नगरसेवक मलिक मोमिन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष, अल्पसंख्यक अध्यक्ष तुफ़ैल फ़ारूक़ी, शफ़ीक़ बाबू, सभी फ्रंटल के अध्यक्ष, नगरसेवक, पार्टी के पदाधिकारी और बडी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article