वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अधिकारियों के संरक्षण में चल रहे ओवरहाईट वाहनों से दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक युवक की ओवरहाईट गन्ना से भरे ट्रक के पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज एक गन्ना भरा ट्रक अनियन्त्रित होकर सडक पर पलट गया जिसके नीचे एक युवक दब गया, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में गम्भीर अवस्था में युवक को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना भीरा क्षेत्र के अंतर्गत लखीमपुर भीरा रोड पर नब्बू पुरवा चौराहे पर एक गन्ना भरा ट्रक पलट गया है जिसके नीचे से एक लड़का गंभीर हालत में निकाला गया है। घायल युवक को मालपुर चौकी के उपनिरीक्षक के द्वारा अपनी निजी गाड़ी से आनन फानन में बिजुआ अस्पताल भिजवा दिया जबकि कई अन्य लोगों के दबे होने की अभी आशंका है। मौके पर ग्रामीणों की मदद से गन्ने को हटाया जा रहा है। नब्बू पुरवा हादसे में गन्ने के नीचे दबे राहुल पुत्र श्री किशन निवासी बेलवा मलकापुर की मौत हो गयी है। मृतक के माता पिता पहले से ही नहीं थे तथा चार बहनों में वह अकेला भाई था।
