अतिथि शिक्षकों ने मुँह पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​अतिथि शिक्षकों ने मुँह पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesअपनी एक सूत्रीय माँग को  लेकर संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ जिला हरदा द्वारा विगत 20 दिनों से कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बलराम चौक हरदा में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, पर अब तक म.प्र. सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। आज अनोखा प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथि शिक्षकों द्वारा मुँह पर काली पट्टी बाँधकर विरोध प्रदर्शन किया।​अतिथि शिक्षकों ने मुँह पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times आज संयुक्त अतिथि शिक्षक के मंच पर म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन जिला हरदा के अध्यक्ष मजीद खान एवं आदर्श अहिरवार समाज संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बघेल हरदा और म.प्र. अशासकीय स्कूल संगठन जिला हरदा द्वारा धरना स्थल पहुँच कर अतिथि शिक्षको की मांगो को उचित बताया और अपना समर्थंन दिया और माँगो को जायज बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.