3 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, घटना मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

3 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, घटना मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद | New India Times

भिंड जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गौरी सरोवर के किनारे बाइक सवार का लाइव एक्सीडेंट मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसमें साफ दिख रहा है कि युवक तेज रफ्तार बाइक से चला आ रहा था और तभी अचानक से वह बाइक से 3 फीट ऊपर उछला और जमीन पर गिर पड़ा। बाइक आगे जाकर रेलिंग से टकराकर गिर पड़ी। यह युवक कुछ देर तक वहीं बेहोशी की हालत में पड़ा रहा जिसे राहगीरों की मदद से उठाकर अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इलाज के बाद बाइक सवार घर चला गया। सीसीटीवी से देखने में यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किस चीज से टकराकर यह हवा में 3 फीट उछल कर जमीन पर गिरा। लेकिन एक बात तो साफ है कि बाइक सावधानी से ही चलाएं। सड़क पर स्टंट करना या स्पीड से गाड़ी चलाना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। गनीमत रही कि यह युवक सकुशल है नहीं तो जितनी ऊपर उछल कर वह पक्की सड़क पर गिरा उसके साथ कुछ भी हो सकता था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.