12 वर्षीया दलित छात्रा के साथ हुई छेड़खानी, मैजिक से कूदकर छात्रा ने बचाई अपनी इज्जत, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

12 वर्षीया दलित छात्रा के साथ हुई छेड़खानी, मैजिक से कूदकर छात्रा ने बचाई अपनी इज्जत, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

प्रतापगढ़ जिला के कोतवाली मान्धाता क्षेत्र में एक मैजिक में सफर कर रही एक 12 वर्षीया दलित छात्रा के साथ मैजिक चालक ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की जिस के चंगुल से बचने के लिए छात्रा मैजिक से कूदकर भागी और अपनी इज्जत बचाई। पुलिस ने मैजिक चालक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली मान्धाता क्षेत्र में बुझहा नहर के पास आर एल पब्लिक कान्वेंट स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा के साथ विद्यालय के मुस्लिम मैजिक चालक ने की छेड़खानी की। चित्रकूट से छात्र छात्राओं को लेकर चालक टूर से लौटा था। 300 रूपया प्रति छात्र छात्राओं से टूर के नाम पर पैसा वसूला गया था। सभी बच्चों को छोडंने के बाद चालक ने टिकरी मोड़ पर जबरन अकेली छात्रा के साथ छेड़खानी की। आरोपी 52 वर्षीय मैजिक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
24 घंटे पहले से लोग समझौता करवाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रविवार को मजबूर होकर छात्रा का भाई व मां ने थाने में आप बीती बताई, जिस पर तुरंत एक घण्टे में पुलिस ने की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.