जमीनी विवाद को लेकर भट्ठे पर दबंगों ने बोला धावा, भट्ठा मालिक ने भाग कर बचाई जान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

जमीनी विवाद को लेकर भट्ठे पर दबंगों ने बोला धावा, भट्ठा मालिक ने भाग कर बचाई जान | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर रोड स्थित कुनोठिया से सटे केडिया भट्ठे पर जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने धावा बोल दिया और जम कर उत्पात मचाया। दबंग अपनी जमीन भट्ठे से सटे हुए हिस्से को बताते हुए वहां पर खम्भे गाड़ने लगे, जब भट्ठा मालिक ने विरोध किया तो दबंगों के साथ आये 10 से 15 लोगों ने लाठी डंडे बरसाना शुरू कर दिया और राइफल की बट से युवक को मार कर घायल कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार राइफल को लोड भी कर लिया था जो कि चलाने के प्रयास में या लोगों की दखल की वजह से कोई घटना नही हो सकी और भट्ठा मालिक ने भाग कर अपनी जान बचाई।

भट्टा मालिक इफ्तिखार उर्फ गुड्डू बाबू ने संवाददाता को बताया कि इस जमीन की तीन बार पैमाइश भी हो चुकी है इसके बाद भी भू माफिया अशोक गुप्ता जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। आज भट्टे के ऑफिस में तोड़फोड़ भी की गई है और ऑफिस से लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए की नगदी भी निकाल ले गए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राइफल को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नही किया है जांच करके मुकदमा दर्ज करने की बात की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.