पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को बदनावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याक्षी श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ग्राम अनारद से वाहन में सवार होकर अपने पदाधिकारी के साथ वाहन रैली निकालकर पहुंचे नामांकन पत्र दाखिल करने रैली मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम तीसगांव में पहुंचने पर श्री दत्तीगांव दरबार का युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोहित वैष्णव द्वारा ढोल नगाड़े के साथ ही पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया गया। रैली के दौरान रास्ते भर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। इसके साथ ही श्री दत्तीगांव दरबार ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क करते हुए विजयश्री दिलाने का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोहित वैष्णव,तोलाराम कामदार, घीसाजी पटेल,भेरूलाल पटेल, नन्दु बोडाने, रघुनंदन पाटीदार, सुनिल उपाध्यक्ष व रमेश पारगी सरपंच सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
