एसएसबी द्वारा आयोजित खेलों का हुआ उद्दघाटन | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ बहराइच (यूपी), NIT:

एसएसबी द्वारा आयोजित खेलों का हुआ उद्दघाटन | New India Times

20 दिनों तक चलने वाले विभिन्न खेलों का उदघाटन शुक्रवार को स्थानीय श्री राम जानकी इंटर कालेज के क्रीडा मैदान में सुबह 10 बजे हुआ। एसडीएम नानपारा शिद्वार्थ यादव नबाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यशपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्यातिथि ने कहा कि अपने विद्यार्थी जीवन मे मेरी भी खेलों में अभिरुचि थी। खेलों से ही विद्यार्थी सुरक्षा बालों में प्रवेश पाते हैं प्रमुखप्रतिनिधि यशपाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क सम्भव है खेलों से सामाजिक समरसता बनी रहती है। आगन्तुक अथितियों का स्वागत करते हुए 42 वाहिनी के डिप्टी कमांडेट जय प्रकाश ने कहा कि एसएसबी सेवा सुरक्षा व बन्धुत्व के अपने आदर्शों पर काम करते हुए सतत प्रयतनसील है।

एसएसबी द्वारा आयोजित खेलों का हुआ उद्दघाटन | New India Times

रुपईडीहा एसएसबी बीओपी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 1 अक्टूबर को सीमावर्ती क्षेत्र के छात्रों की क्विज प्रतियोगिता हुई आज से क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई है। जो दीपावली अवकास को छोड़ कर 20 नवम्बर तक चलेगी इस अवसर पर रुपईडीहा बीओपी के इंचार्ज सुकुमार देव वर्मा, श्री राम जानकी इंटर कालेज के प्रवक्तता जे०के० सिंह,पीपी वर्मा,आर एस वर्मा व राजीव श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता मे रुपईडीहा, नानपारा, बाबा गंज, मुंशीपुरवा, संतालिया, जमुना, शिवपुर तथा बक्शीगांव की टीमें भाग ले रही हैं। खेलों को सम्पन करने के लिए एएसआई इमरान अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article