वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

विगत दिवस पुनर्वास नेपाल कंचनपुर के नगर पालिका में मैत्री बैठक का आयोजन नेपाल द्वारा किया गया।इस बैठक के दौरान नेपाल के नगर प्रमुख पुनर्वास जीवन राणा थापा, उप प्रमुख शारदा बिष्ट, उद्योग वाणिज्य व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार तमांग, एपीएफ इंचार्ज अमृता कंठायता, पुलिस के कण बम के अलावा भारत के बसही ग्राम प्रधान शैलेश कुमार सहित सम्मानित विवेक कुमार, गौरव गुप्ता नसीब सिंह के अलावा तमाम भारतीय लोग भी इस बैठक का हिस्सा रहे।नगर प्रमुख ने सभी भारतीयों का सम्मान किया है।भारतीय मीडिया के लोगों को भी सम्मानित किया गया है।बैठक के दौरान रोटी बेटी के नाते को और मजबूत बनाने और आपसी भाईचारा एवं आपसी प्रेम कायम रखने के साथ सीमा पर मानव तस्करी व अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई है।इस दौरान जहां नेपाली नागरिकों ने भारत आने पर होने वाली दिक्कतों को सामने रखा वही पर भारतीयों ने भी नेपाल के अंदर ग्रामीणो को होने वाली दिक्कतों को सामने रखा है।जिसमें सुझाव आए कि भारत नेपाल के नागरिकों की एक कमेटी का गठन भी होना चाहिए ताकि छोटी-छोटी बातों को आपस में मिल बैठकर निपटा लेना चाहिए।
