ज़िला अभियोजन अधिकारी द्वारा आहुत की गई समीक्षा बैठक, बैठक में अधिनस्थों को दी गई निर्वाचन संबंधी अधिनियमों, अपराधों एवं नियमावली की जानकारी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला अभियोजन अधिकारी द्वारा आहुत की गई समीक्षा बैठक, बैठक में अधिनस्थों को दी गई निर्वाचन संबंधी अधिनियमों, अपराधों एवं नियमावली की जानकारी | New India Times

ए.डी.पी.ओ. सुनील कुरील ने बताया कि जिला अभियोजन अधिकारी बुरहानपुर श्री कैलाशनाथ गौतम द्वारा आज अपने अधिनस्थों की मासिक समीक्षा बैठक ली गयी जिसमें निर्वाचन संबंधित अधिनियमों , अपराधों एवं नियमावली की जानकारी दी गई, साथ ही माननीय सर्वोच्‍च न्‍यायालय और उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायदृष्‍टांतो से अभियोजन अधिकारियों को अवगत कराया गया।

अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी श्री रामलाल रन्‍धावे द्वारा अन्‍य अभियोजन अधिकारियों को न्‍यायालय में प्रभावशाली पैरवी करने एवं और शासन का प्रभावी पक्ष रखने के लिए टिप्‍स / सुझाए बताए गए, इस अवसर पर सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री प्रकाश सोलंकी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री सुनील कुरील, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री रतनसिंह भंवर, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सुरेन्‍द्रसिंह वास्‍कले एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री अनिलसिंह बघेल उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.