संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:
कांग्रेस नगर अमानगंज में ब्लाक गुनोर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम रखा गया जिसमें कांग्रेस विधानसभा गुनोर 59 कमेटी सेक्टर, बूथ और मंडल के नव पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भेट किये जाने के सम्बंध में एवं कांग्रेस के नए बिचार नए विकल्पों से युवा चेतना जागृति मिशन 2018 के चलते चेतना मिशन कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा चेतना कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में पहले मां सरस्वती की वन्दना कर दीप प्रज्वलित कर आर्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में दिलीप शर्मा जी (भा. रा.का.) पर्वेक्षक
वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, राजेन्द्र प्रसाद दुवे ,अवनीश मोदी, रामस्वरूप छिरोल्या, भभूत सिंह राजपूत द्वारा कांग्रेस पार्टी के द्वारा समस्त नव निर्वाचित कार्यकर्ताओ को नियुक्ति पत्र भेट किये गए जिनमें सौरभ दुबे, हीरा जाटव, आशीष महतेले, नीलेश ताम्रकार, आजाद खान, राजू खान, विजय पांडे पगरा, अरविंद पचौरी महेवा, मुकेश दुवेदी द्ववारी शामिल रहे।
