रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के ग्राम झकनावादा के पास बिजौरी में अपने खेत पर कार्य कर रहे प्रेमसिंह भूरिया उम्र 40 वर्ष खेत में फसलों को रात्रि में पानी दे रहे थे कि अचानक पीछे से किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया जिससे प्रेमसिंह ने अपने बीच बचाव के लिए जंगली जानवर के ऊपर लठ से हमला किया, लेकिन हाथा पाई में जंगली जानवर ने अपना पंजा प्रेमसिंह के पैर पर मारा जिससे प्रेमसिंह घायल हो गया। प्रेमसिंह को बिजोरी ग्रामीणों ने झकनावादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉ. एम एल चोपड़ा (एम बी बी एस) बहादुर मेड़ा द्वारा किया हमारे द्वारा प्रेमसिंह से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया की मुझे पता नही वो कोन सा जानवर था, मैं घबरा गया था जिससे मुझे पता नही चल पाया कि कोन सा जानवर था।
