मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दशहरा के पावन पर्व पर प्रति वर्ष की परंपरा अनुसार निकलने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का पथ संचलन आज रविवार को स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड से निकला, जिसमें लगभग दो हजार स्वंय सेवकों ने अपने परंपरागत गणवेश में भाग लिया। पथ संचलन से पूर्व मुख्य वक्ता श्री परमानंद पाटिल ने स्वंय सेवकों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रवाद और अराष्ट्रवाद पर चिंता जताते हुए भीमा कोरेगांव की घटना का उल्लेख किया। परमानंद पाटिल के मुताबिक इस समय देश, राष्ट्रवाद और अराष्ट्रवाद की भावना से गुजर रहा है।

पथ संचलन में नगर के विभिन्न प्रमुख चौराह पर पथ संचलन पर विधायक एंव मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने जहां फूल बरसा कर स्वंय सेवकों का स्वागत किया वहीं मुस्लिम समाज की ओर से जयस्तंभ चौराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता मोईन अख्तर, मौलाना हिफज़ुरर्हमान अंसारी, जिला हज कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट फरीद अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हिदायत उल्ला (लल्लू भाई) सहित अन्य ने फूल बरसा कर स्वागत किया। सुभाष चौक पर बोहरा समाज की ओर से क़य्यूम इस्माइल भाई सुरूरी, मुल्ला तक़ीयुल हसन कादरी, मंसूर सेवक आदि ने स्वागत किया। पथ संचलन के लिए जिला एंव पुलिस प्रशासन द्वारा कलेक्टर एवं एसपी के मार्गदर्शन में सुरक्षा का माक़ूल इंतेज़ाम थे।
