2022 में सभी को मकान देंगे यह है प्रधानमंत्री का चुनावी जुमला: उद्धव ठाकरे, शिर्डी में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किए पीएम मोदी पर तीखे प्रहार | New India Times

मोबीन खान, शिर्डी (महाराष्ट्र), NIT:

2022 में सभी को मकान देंगे यह है प्रधानमंत्री का चुनावी जुमला: उद्धव ठाकरे, शिर्डी में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किए पीएम मोदी पर तीखे प्रहार | New India Times

शिर्डी में पीएम मोदी की जनसभा के बाद उसके तीसरे दिन रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शिर्डी में आयोजित शिवसेना कार्यकर्ता सम्मेलन मे उपस्थित हुए। इस सम्मेलन में उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी और मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला। मोदी को जुमलेबाज
बोलते हुए कहा कि,पीएम मोदी ने शिर्डी के कार्यक्रम में आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबियां देकर अगले चुनाव मे भी बीजीपी को वोट देने के लिए जनता को मोह दिखाया है, इतने पर भी नही रुके सेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे और बीजीपी पर निशाना साधते हुए कहा देश की जनता को झूठ बोलकर सत्ता प्राप्त करना यह देशद्रोह नहीं है क्या? ऐसा सवाल भी इस समय ठाकरे ने उपस्थित किया।
इस मौके पर राज्य के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ,शिर्डी के सांसद सदाशिव लोखंडे,शिवसेना जिला अध्यक्ष रावसाहब खेवरे ,उपजिला अध्यक्ष प्रमोद लभडे, कैलास जाधव ,राजेंद्र झावरे ,कमलाकर कोते,विजय जगताप समेत शिवसेना महिला आघाडी के सुरेखा गवहाने,जिला अध्यक्ष अनीता जगताप और हजारो की संख्या मे शिवसैनिक उपस्थित थे।

ठाकरे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए आगे कहा, पिछले लोकसभा चुनाव के समय जो आपने कहा था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तो अब कह दो, कि मंदिर नहीं बनाएंगे, जिस तरह अच्छे दिन सरकार का चुनावी जुमला है, उसी तरह से राम मंदिर यह भी सरकार का एक चुनावी जुमला है .अगर आप राम मंदिर नहीं बना सकते तो हमें कहे दो आगे का जो है , हमें करना है वह हम करेंगे और जनता को आप से कोई उम्मीद भी नहीं है| इस तरह राम मंदीर के मुद्दे पर सरकार पर तीखे वार किए| चुनाव के वक्त जो कहा था वह झूठ कहा था यह सच भी जनता को बता दो इस तरह से उद्धव ठाकरे ने जुमलेबाज सरकार का समाचार लिया

शिर्डी मे दाखिल होने के बाद उक्त कार्यक्रम से पहले उध्दव ठाकरे ने अपनी पत्नी रश्मी ठाकरे और युवासेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे समेत श्री साईबाबा के समाधी मंदीर जाकर बाबा के चरणों मे लीन हुए और पुजा अर्चना की और आगामी चुनावों मे सफलता मिले साई का आशीर्वाद लिया।

शिवसेना सत्ता के लिए लाचार नही है, सत्ता नही रही तो भी चलेगा लेकिन किसी के आगे दुम नही हिलाउंगा और सत्ता के लिए किसी के आगे झुकना यह मेरे पिता बालासाहब ने नहीं सिखाया है। किसानो के हित के लिए और राज्य के विकास के लिए सभी शिवसैनिक वचन दें कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भगवा फहराएंग।

हमने भक्तों के दान पर नहीं किया सम्मेलन

दो दिनों पहले प्रधानमंत्री की जो जनसभा हुई वह साई भक्तों के दान के पैसों पर हुई लेकिन हमारी इस सभा में हर एक कार्यकर्ता के जेब से पैसा खर्च हूआ है, ऐसा कहते हुए सरकार और साईबाबा संस्थान पर पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने टिप्पणी की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.