समाजसेवी श्री सुरेश चंद पूरणमल जैन पप्पू भैया परिवार ने महा गौरी की आरती का लिया लाभ | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

समाजसेवी श्री सुरेश चंद पूरणमल जैन पप्पू भैया परिवार ने महा गौरी की आरती का लिया लाभ | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर शेरानीपुरा में स्थित अति प्राचीन मेघेश्वर महादेव शंकर मंदिर प्रांगण में चल रहे गरबा पांडाल में पहुंचकर क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया परिवार ने मां की आरती का लाभ लिया।

समाजसेवी श्री सुरेश चंद पूरणमल जैन पप्पू भैया परिवार ने महा गौरी की आरती का लिया लाभ | New India Times

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। जिसमे विशेष महत्व के साथ आठवें दिन मां महागौरी, और नौवे दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है नव मी को मां की पूजा और हवन आदि का विशेष महत्व होता है मां दुर्गा की भक्ति से भरी अराधना आपके जीवन की हर मनोकामना पूरी करती है। इसी तारतम्य में अष्टमी के महा आयोजन में लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेशचंद जैन श्रीमती सीमा जैन, पुत्र जैकी जैन एवं पुत्री पूजा जैन व पूरा परिवार शंकर मंदिर पांडाल में महागौरी की पूजा अर्चना में पहुंचा। रात्रि 9 बजे 108 दीपक की भव्य महा आरती आयोजित की गई। श्री जैन द्वारा उत्सव समिति पांडाल के भव्य आयोजन एवं सुंदरता की तारीफ की गई। बालिकाओ द्वरा 108 दीपक की थाली सजाकर लाने पर प्रतियेक बालिकाओ को उत्साहवर्धन हेतु पारितोषिक वितरण किया गया। अष्ठमी के गरबो का श्री गणेश स्तुति कर प्रांरभ किया गया ।। मां की आराधना में शंकर मंदिर उत्सव पांडाल में समाजसेवी मोहन लाल मालवीय वरिष्ठ पत्रकार श्री आलोक द्विवेदी, श्री सचिन जोशी ,निकलेश डामोर, दशरथ सिंह कट्ठा भूपेंद्र बरमडलिया, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, नरेश प्रताप सिंह ठाकुर ,मनीष कुमट, कीर्तिश जैन, उत्तम गहलोत,गोपाल व समाज सेवी कलसिंह भाभर, समाजसेविका, श्रीमती सुशीला भाभर आरती भानपुरिया, गणेश महिला मंडल, प्रमोद कुमार तोषनीवाल, भरत मिस्त्री डॉ लक्ष्मीकांत सोनी ,प्रितेश भानपुरिया, सचिन पाँचाल, श्री भय्यू बैरागी श्री भूपेश भानपुरिया सहित कई मां के भक्त माता का आशीर्वाद लेने एवं गरबा खेलने के लिए गरबा पांडाल में उपस्थित रहे । अष्टमी पर प्रभावना श्री पप्पू भैया मित्र मंडल द्वारा दी गई अल्पाहार के लाभार्थी डॉक्टर किशोर नायक एवं टीम रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.