अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया ज़िले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, विजयदशमी के दिन परिजनों से मिलने जा रहे लोगों से भरी एक मिनीडोर गुरुवार को थालनेर के करीब जैतपुर मोड़ समीप तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ जाने के से पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग घायल हो गए। हादसे में मारे जाने वाले दोनों शिरपुर तहसील निवासी पति पत्नी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

थालनेर में गणेश सोनवणे के यहां दुर्गा मां के घट की स्थापना की गई थी, विजयादशमी के अवसर पर घट का विसर्जन कार्यक्रम में सभी शामिल होने जा रहे थे इस दौरान तेज रफ्तार मिनीडोर संतुलन बिगड़ जाने से पलट गई।

गौरतलब हो कि तत्कालीन परिवहन अधिकारी विजय कुमार लांडे के कार्यकाल में भी इसी तरह क्षमता से अधिक सांवरिया ढोने के चलते एक टैक्सी धुलिया के समीप मूकटी भिरड़ाना के पास दुर्घटना ग्रस्त हुई थी तब भी 17 यात्रियों को जान से हाथ धोना पड़ा था। आरटीओ विभाग की लापरवाही के कारण विजयदशमी के दिन दो लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है जिसको लेकर परिवहन विभाग के प्रति नागरिकों में रोष व्याप्त है।
घायलों के नाम…..
निलेश भीकन सिंह गिरासे, संदीप गोरख भोई, रमाबाई इंद्र सिंह वाघ, शोभा बाई भास्कर पाटील, सखू बाई कोली, रोशनी बाबूलाल कोली, मंगल केशव पाटील।
