बाइक को डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बाइक को डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Times

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती मार्ग पर शाहबुद्दीनपुर गांव के पास बाइक सवार साले बहनोई को डी सी एम नें सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान राजेश वर्मा ने 108 के माध्यम से फरधान सीएचसी भिजवाया।

बाइक को डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार थाना गोला कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया बेहटा निवासी राजेशकुमार उर्फ राजू 35 पुत्र स्वरगीय दिलीप कुमार किसी काम से लखीमपुर गया हुआ था, वापस आते समय उनके साथ थाना हैदराबाद के गांव परसेहरा निवासी रंजीत कुमार पुत्र भगवान दीन भी उसके साथ बैठ था जिन्हें डीसीएम ने टक्कर मार दी, दोनों को गम्भीर हालत में फरधान सी एच सी भेजा गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया दिया गया है।
डीसीएम को पुलिस नें अपनें कब्जे मे ले लिया है। कुछ महीनों पहले राजेश के पिता दिलीप की मौत सौठन गांव के पास नाले में ट्रक्टर पलटने से हो गयी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.