जमीअत अहले हदीस एजुकेशनल सोसायटी बेरसिया बिना भेदभाव के कर रही है जरुरतमंदों की मदद | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत अहले हदीस एजुकेशनल सोसायटी बेरसिया बिना भेदभाव के कर रही है जरुरतमंदों की मदद | New India Times

मध्य प्रदेश में भोपाल ज़िला के बेरसिया के कुछ नवजवानों ने समाज के हालात को देखते हुये दीनी व समाजी कार्य करने के लिए कुछ वर्ष पूर्व शहनवाज़ मस्तान के नेतुर्त्व में जमीअत अहले हदीस एजुकेशनल सोसायटी नामक संस्था का गठन कर बराबर लोगों की मदद करते चले आ रहे हैं।

जमीअत अहले हदीस एजुकेशनल सोसायटी बेरसिया बिना भेदभाव के कर रही है जरुरतमंदों की मदद | New India Times

अभी हाल ही में अपनी जान जोखिम में डाल कर केरला बाढ़ पीड़तों को राहत सामाग्री पहुंचा कर कमेटी और अपने ज़िला का नाम रोशन किया था । इसके इलावा आंध्र प्रदेश के पालम्नेर में कुछ इस्लाम के शरारती तत्वों ने एक अहले हदीस मस्जिद गिरा दी थी । जहां इनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर वहां के ज़िम्मेदारों से बात कर तन मन धन से सहयोग करने का भरोसा दिलाया । संस्था के अध्यक्ष शहनवाज़ मस्तान ने NIT सावांददाता से बात कर बताया कि हमारे समाज के अंदर बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो ग़रीबी की वजह से अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में असमर्थ हैं इसी तरह ऐसे भी लोग हैं जो अपने लड़के लड़कियों का फीस नहीं जमा कर पाते हैं । इनके आमदनी का कोई ज़रिया भी नहीं है और न ही इनका कोई सुध लेने वाला है । इसी सूरते हाल को देखते हुये हमारी कमेटी बिना भेदभाव (मुस्लिम व गैर मुस्लिम )किये भरपूर इनकी मदद करने कि कोशिश करती है । ऐसे में हमारी कमेटी लोगों से अपील करती है कि हमारा तन मन धन से सहयोग करें ताकि हम और अच्छे ढंग से दीनी व समाजी कार्य करसकें ।

खाता क्रमांक भारतीय स्टेट बैंक SBI

NAME –
Jamiat ahle hadees educational welfare society

Account number : 36 5676 32586

IFSC code: SBIN0030415

BRANCH: KOHE FIZA BHOPAL

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.