चलती बस में युवक की हत्या | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​चलती बस में युवक की हत्या | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार कमल सिंह 22 वर्ष पुत्र मोहर सिंह ग्राम तूमडा तहसील बेरसिया जिला भोपाल का निवासी अवधपुरी से बैरहगढ़ की तरफ़ जाने वाली लो फ्लोर बस क्रमांक MP 04 PA1067 में सवार था। बस जैसे ही कोहेफिजा क्षेत्र में पहुंची कि इसी बीच कुछ आज्ञात युवकों ने चाकू से उसे गोद कर मौके से फ़रार हो गये। पुलिस द्वारा तत्काल घायल युवक को उपचार के लिये हमीदिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन ज़्यादा खून बहजाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना कोहेफिजा पुलिस का कहना है कि हत्या करने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी है और जल्द ही उन्हे गिरिफ्तार कर लिया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.