2 अक्टूबर को हुआ लोक सेवा सप्ताह का समापन | New India Times
अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT:
2 अक्टूबर को हुआ लोक सेवा सप्ताह का समापन | New India Times

2 अक्टूबर को लोक सेवा सप्ताह का समापन कलेक्टर महोदय श्री आशीष कुमार गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री अनूप सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, एसडीएम भिंड श्री एच वी शर्मा, जिला प्रबंधक लोक सेवा भानु प्रजापति, सहायक प्रबंधक श्री दीपक लखेरे आदि अन्य अधिकारी गण की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम गोहद, भिण्ड एवं तहसीलदार रोन, मिहोना, सुरपुरा, मौ, विईओ गोहद, सहायक संचालक ओवीसी विभाग, सहायक प्रबंधक लोक सेवा श्री दीपक लखेरे जी एवं समाधान एक दिवस अंतर्गत अन्य प्राधिकृत अधिकरियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सभी प्राधिकृत अधिकारियों से समाधान एक दिवस के क्रियान्वयन की चर्चा की गयी एवं सुझाव मांगा गया।

जिला प्रबंधक लोक सेवा भानु प्रजापति ने भिण्ड जिले द्वारा किये गए सभी नवाचार पहल की जानकारी दी। बायोमेट्रिक अटेंडेंस, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, जीयो टैगिंग, ई मीटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सफलता पूर्ण क्रियान्वन एवं शासन द्वारा इन को सभी जिलों में लागु किया गया, जिसके लिए कलेक्टर महोदय ने भानु प्रजापति को विभाग प्रमुख के तौर पर उत्कृष्ट दायित्व निभाने के लिय बधाई दी एवं जिला प्रशासन से आगामी कार्य हेतु पूरा सहयोग का भरोसा दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article