कम्युनिटी लीडरशिप तिरला के छात्रों द्वारा जन अभियान परिषद के बैनर तले रैली एवं श्रमदान का किया गया आयोजन | New India Times
पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT:
कम्युनिटी लीडरशिप तिरला के छात्रों द्वारा जन अभियान परिषद के बैनर तले रैली एवं श्रमदान का किया गया आयोजन | New India Times

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड तिरला द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (cmcldp) के अन्तर्गत कम्युनिटी लीडरशिप (bsw) पाठ्यक्रम के द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट विद्यालय तिरला में प्रस्फुटन समिति प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन किया गया ‘इसमें बीएसडब्ल्यू के सारे प्रतिभागियों के द्वारा स्कूल प्रांगण में 2 घंटे श्रृमदान घर के बगीचे को सुंदर बनाने का कार्य किया गया, साथ ही स्वच्छ भारत अभियान तथा मतदाता जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया रैली में सभी लोगों ने भाग लिया उत्कृष्ट विद्यालय से प्रेमनगर तिरला में प्रतिभागियों द्वारा नारे लगाकर रैली को मुख्य मार्गों से निकाला गया एवं ग्रामीणों को भी साथ में लिया गया स्वच्छता व मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गई।

कम्युनिटी लीडरशिप तिरला के छात्रों द्वारा जन अभियान परिषद के बैनर तले रैली एवं श्रमदान का किया गया आयोजन | New India Timesइस कार्यक्रम में सभी मेंटर्स कमलकिशोर चौबे,दीपेंद्र ठाकुर, कमलेश गिर,विष्णु पाटीदार, अरविंद सिंह राठौर एवं धर्मेन्द्र सिंह राठौर के सहयोग द्वारा कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विकासखंड समन्वयक सुश्री अनिता जाटव के मार्गदर्शन में किया गया।

By nit