नेता प्रतिपक्ष अजयसिह सांसद कांतिलाल भूरिया ने दी पुर्व विधायक वेस्ता पटेल को श्रद्धांजली  | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

नेता प्रतिपक्ष अजयसिह सांसद कांतिलाल भूरिया ने दी पुर्व विधायक वेस्ता पटेल को श्रद्धांजली  | New India Times​झाबुआ अलीराजपुर जिले के वरिष्ठ नेता वेस्ता पटेल की 15 वीं पुण्यतिथी पर 4 सितम्बर को नेता प्रतिपक्ष अजयसिह (राहुल भैय्या) एवं रतलाम-झाबुआ भुरिया, जोबट विधानसभा की पुर्व विधायिका सुलोचना रावत, झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भुरिया, युवा नेता डॉक्टर विक्रॉत भुरिया, कॉग्रेस अध्यक्ष सरदारसिंह पटेल, महेश पटेल, नगर पालिका अध्यक्षा सेना पटेल, युवा नेता मुकेश पटेल सहित सभी कांग्रेसियों ने पटेल की श्रद्धांजलि अर्पित की।​नेता प्रतिपक्ष अजयसिह सांसद कांतिलाल भूरिया ने दी पुर्व विधायक वेस्ता पटेल को श्रद्धांजली  | New India Timesइस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल भैय्या ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में हुवे पथराव को भाजपा की सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा भाजपा हमें बदनाम कर रही है। 2013 में मुझ पर व दिग्विजयसिह पर कुक्षी में हमारी गाड़ी पर पत्थर मारा था जिससे गाडी का कॉच टूट गया था । हम ऐसे कृत्य की निंदा करते हैं। 

कार्यक्रम की शुरूआत टंकी परिसर से हजारों की तादाद में जलूस के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ समाधि स्थल पर पहुंचा फिर आम सभा में तबदील हो गया। सभा स्थल पर पहुंचने से पुर्व ही अजयसिंह बड़वानी के लिये रवाना हो गये।​नेता प्रतिपक्ष अजयसिह सांसद कांतिलाल भूरिया ने दी पुर्व विधायक वेस्ता पटेल को श्रद्धांजली  | New India Timesसभा को सांसद कांतिलाल भूरिया ने सम्बोधित करते हुये कहा कि जितनी भी योजनाएं चल रही हैं सभी योजना कांग्रेस के समय हमने स्वीकृत की थी। भाजपा सरकार ने आदिवासियों सहित सभी समाज के लोगों का हक छीन लिया है। भाजपा ने सत्ता में आने के लिये जो वादे किये थे एक भी पुरा नही किया है। दो माह बाद हमारी सरकार बन रही है, सरकार बनते ही दस दिन के अंदर सभी किसानो के कर्ज माफ कर दिये जायेंगे।बिजली भी मुफ्त में देंगे। कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष- सरदारसिह पटेल, महेश पटेल, सुलोचना रावत, कलावती भुरिया, विक्रॉत भुरिया,नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ओम प्रकाश राठौर ने किया एवं आभार प्रदर्शन युवा नेता मुकेश पटेल ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.