स्पेशल रिपोर्ट: 5 साल में पहली बार विधायक रजनीश को छपारा रोड के नजर आने लगे वोट नुमा गड्ढे | New India Times

पीयूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा,छपारा/सिवनी (मप्र), NIT;  ​स्पेशल रिपोर्ट: 5 साल में पहली बार विधायक रजनीश को छपारा रोड के नजर आने लगे वोट नुमा गड्ढे | New India Timesविधानसभा चुनाव की आचार संहिता और चुनाव का मौसम नजदीक आते आते बरसाती मेंढकों की उछलकूद आम जनता के बीच देखने को मिल रही है। जी हां यह बात केवलारी विधानसभा के वर्तमान विधायक ठाकुर रजनीश सिंह के ऊपर सटीक भी दिख रही है। दरअसल पूरा मामला दिनांक 3 सितंबर दिन सोमवार का है जब केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह अपने पूरे कार्यकाल 5 साल बीतने के कुछ दिन पहले ही कांग्रेसियों के लाव लश्कर सहित छपारा बस स्टैंड से मुख्य मार्ग होते हुए झंडा चौक और तकिया वार्ड स्थित चमारी जाने वाले तिराहे तक एकमात्र जर्जर और बदहाल रास्ते को PWD विभागीय अमले के साथ देखने पहली बार निकले।

स्कूली बच्चों ने दो साल पहले किया था बेशर्म का रोपण

स्पेशल रिपोर्ट: 5 साल में पहली बार विधायक रजनीश को छपारा रोड के नजर आने लगे वोट नुमा गड्ढे | New India Times​छपारा नगर के तकिया वार्ड स्थित मेन रोड में लगभग दो वर्ष पहले स्कूली छात्र-छात्राओं और बच्चों ने बेशरम के पौधे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया था लेकिन केवलारी विधायक के बेशर्मी का प्रमाण यह है कि तब उन्होंने छपारा नगर की अत्यंत खस्ताहाल मुख्य मार्ग को देखने की ज़हमत भी नहीं दिखाई थी।

चुनाव के आते ही दिखने लगे वोट नुमा गड्ढे

स्पेशल रिपोर्ट: 5 साल में पहली बार विधायक रजनीश को छपारा रोड के नजर आने लगे वोट नुमा गड्ढे | New India Times​छपारा नगर में चल रही चर्चाओं के अनुसार केवलारी विधायक रजनीश सिंह ने इन 5 सालों के दौरान कभी भी छपारा नगर की दयनीय और खस्ताहाल बस स्टैंड से बस्ती जाने वाले एक मात्र मुख्य मार्ग के निरीक्षण करने की ज़हमत नहीं उठाई लेकिन अब चुनाव के नजदीक आते ही विधायक रजनीश को छपारा नगर की रोड में वोट नुमा गड्ढे नजर आने लगे हैं। नगर के मुख्य मार्ग की जर्जर और गड्ढों में तब्दील हुई सड़क को रजनीश सिंह अपने भरोसेमंद कांग्रेसियों की फौज के साथ PWD के एसडीओ और सब इंजीनियर को लेकर छपारा बस स्टैंड से शंकर मढ़िया होते हुए लोधी वार्ड, झंडा चौक से जैन वार्ड और तकिया वार्ड चमारी तिराहे तक रोड का पैदल निरीक्षण करने को निकले। 

डामर रोड पर मुरम डालने के दिए निर्देश

केवलारी विधायक रजनीश सिंह ने PWD एसडीओ और सब इंजीनियर सहित विभागीय अमले को छपारा नगर के एकमात्र मुख्य मार्ग जो कि छपारा बस स्टैंड होते हुए शंकर मढ़िया और लोधी वार्ड सहित झंडा चौक तथा जैन वार्ड होते हुए तकिया वार्ड स्थित चमारी तिराहे तक जाता है इस मार्ग पर मुरम डालने के निर्देश दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.