रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद | New India Times

दयाशंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूपी), NIT;  

रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद | New India Times​इलाहाबाद जिले में एक हिस्ट्रीशीटर ने जमीन विवाद को लेकर एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को मौत के घाट उतार दिया जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक कल इलाहाबाद जिला के शिवकुटी थाना क्षेत्र के शिलाखाना इलाक़े में एक रिटायर्ड दरोगा के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में रिटायर्ड दरोगा को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी विवाद में इलाक़े का हिस्ट्रीशीटर जुनैद उर्फ़ जुन्ना ने यह जानलेवा हमला किया था जो रिटायर्ड दरोगा की प्रॉपर्टी को हथियाना चाहता था। हिस्ट्रीशीटर जुन्ना इससे पहले भी कई बार रिटायर्ड दरोगा पर जानलेवा हमला कर चुका है। यह इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र के शिलाखाना इलाक़े की घटना है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article