फांसी के फंदे पर लटकता मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस | New India Times

दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; 

फांसी के फंदे पर लटकता मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस | New India Times​प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली मान्धाता के टिकरी गांव में आज सुबह अपने घर के अंदर फांसी पर लटकता 40 वर्षीय राम पूजन यादव उर्फ मुलायम की लाश मिली है जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या का मामला।

मिली जानकारी के अनुसार रामपूजन यादव उर्फ मुलायम दो दिन पहले 1 सितम्बर को अपने घर से शाम 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल घर पर रखकर कही चला गया था, उसी दिन के बाद आज सुबह जब परिवार वालो की नजर पड़ी तो अपने ही कच्चे घर में बिना दरवाजा के खुले बरामदे ओसारा में फंदे से शव लटका हुआ था जिसकी सूचना घर वालों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर मान्धाता कोवाली की पुलिस ने पहुंच कर शव कापंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश पूरी तरह फूली हुई व जाघों में फफोले पड़े हुए थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मृतक के तीन भाई और दो बहनें हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.