श्रीमद् भागवत कथा में ग्राम खरसोडा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया | New India Times

पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT; 

श्रीमद् भागवत कथा में ग्राम खरसोडा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया | New India Times​गांव खरसोडा में श्रीराम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धुमधाम से मनाया गया। कथावाचक पं.निलेश कृष्ण जी महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। ​श्रीमद् भागवत कथा में ग्राम खरसोडा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया | New India Timesपं.निलेश कृष्ण जी ने धर्म से अवगत कराया और कहा कि यह जीव जैसे ही ब्रह्म संबंध को प्राप्त करता है तो उसके सारे भव बंधन अपने आप खुल जाते हैं। जितने भी अज्ञान के कपाट लगे हैं, वह सब हट जाते हैं। जितने भी काम क्रोध आदि शत्रु गिरे पड़े हैं वह सब सो जाते हैं और वासुदेव जी की तरह शुध्द रूप से मुक्त बुध्दि हो जाते हैं। ​श्रीमद् भागवत कथा में ग्राम खरसोडा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया | New India Timesमहाराज जी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा को विस्तार पूर्वक बताया और जैसे ही परिसर में वासुदेव कृष्ण को लेकर पहुंचे, जयघोष चारों ओर गूंज उठी। महिलाओं व युवतियों ने नृत्य किया और बड़े हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समय पूरा वातावरण धर्ममय हो गया ।

         यह जानकारी लखन पटेल द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.