मुझे वोट मत देना लेकिन धरती माता को उजड़ने मत देना: विधायक कलसिंह भाबर | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

मुझे वोट मत देना लेकिन धरती माता को उजड़ने मत देना: विधायक कलसिंह भाबर | New India Times​झाबुआ जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी पीपल खुटा में वन मंडल झाबुआ के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए थांदला विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री कलसिंह भाबर ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ गरीबों का भला करने के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका जीता जागता सबूत गांव-गांव फलीये-फलीये प्रधानमंत्री आवास योजना से कवेलू वाले टापरों से आलीशान मकान बनाया जाना है।​मुझे वोट मत देना लेकिन धरती माता को उजड़ने मत देना: विधायक कलसिंह भाबर | New India Timesप्रधानमंत्री उज्जवल योजना का लाखों लोग लाभ ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अनेक योजनाएं चला रही है। हर इंसान को पेड़ लगाना चाहिए, धरती माता को उजड़ने नहीं देना चाहिए, बुरा लगे तो मुझे वोट मत देना लेकिन धरती माता को उजाड़ने मत देना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को रोशन किया है।झाबुआ, थांदला, पेटलावद, के तेंदूपत्ता संग्रहको 1173 को वर्ष 2017 का बोनस जिसकी कुल राशि 25 लाख 77 हजार 73 रुपये के चेक देश के ओजस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान के द्वारा ऑनलाइन एक क्लिक कर दी गई। ​मुझे वोट मत देना लेकिन धरती माता को उजड़ने मत देना: विधायक कलसिंह भाबर | New India Times

तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में उपस्थित लोकप्रिय भाजपा नेता श्री श्यामा भाई ताहेड, श्री मेहताब डामोर, सरपंच रमेश पारगी, रूमाल डामोर,मकन सिंह डामोर, वन मंडल अधिकारी श्री अनिल कुमार शुक्ला, आर, ओ, थांदला श्री हरिशंकर पांडे, आर, ओ, पेटलावद श्री मुकुंद सिंह नोहारे, सहीत वन मंडल स्टाफ भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.