मिल बांचे कार्यक्रम के तहत मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला भाभर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बच्चों को पढ़ाया शिक्षा का पाठ  | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

मिल बांचे कार्यक्रम के तहत मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला भाभर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बच्चों को पढ़ाया शिक्षा का पाठ  | New India Times​झाबुआ जिले के पलवाड क्षेत्र के हरिनगर, बालवासा, थांदला, मेघनगर आदि ग्रामीण अंचलों में मिल बांचे मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत गुजरात बॉर्डर से लगे हुए बालवासा, हरीनगर, सहित जिले के अनेक शासकीय स्कूलों में बच्चों को शिक्षा संबंधित तमाम जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। ​मिल बांचे कार्यक्रम के तहत मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला भाभर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बच्चों को पढ़ाया शिक्षा का पाठ  | New India Timesतमाम स्कूल में महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमति सुशीला भाभर ने नौनिहालों को शिक्षा का पाठ पढ़ाया तो झाबुआ भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने नौनिहालों से पूछा कि आपको क्या अच्छा लगता है और आप क्या बनना चाहते हो? तो अधिकतर बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस आदि बनने की बात कही वहीं अधिकतर लड़कियों ने पुलिस बनने की बात कहीं तो श्रीमती सुशीला भाभर ने सवाल पूछा के आप क्यों पुलिस बनना चाहते हो तो छात्राएं बोलीं कि देश की सुरक्षा व सेवा कर देश को नंबर वन बनाएंगे। जिसके बाद सभी बच्चों को कहा कि आप पढ़ाई में अच्छी मेहनत करो और अपने पैरों पर खड़े हो जाओ।​मिल बांचे कार्यक्रम के तहत मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला भाभर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बच्चों को पढ़ाया शिक्षा का पाठ  | New India Timesश्रीमती भाभर ने स्कूली बच्चों को स्केच पेन, कॉपी एवं स्टेशनरी वितरित कि। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला मंत्री अर्चना शर्मा बालवासा, स्कूल के प्राचार्य सुवाल बारिया,सह. अधयापक रजिया निनामा, देवी सिंह नायक ,कालिया कटारा एवं अध्यापिका सुरना भूरिया व हरीनगर से संस्था प्रभारी खुशाल गणावा ,अध्यापक विद्यासागर, अध्यापिका रीना नायक, सुनीता निनामा, विक्रम मुनिया,ग्राम बालवासा ,हरिनगर के समाजसेवी सहित सैकड़ों स्कूली छात्र -छात्राए उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.