मध्य प्रदेश के ज़िला रीवा में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन  | New India Times

अबरार अहमद खान, रीवा/भोपाल, NIT; 

मध्य प्रदेश के ज़िला रीवा में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन  | New India Times​मध्य प्रदेश के ज़िला रीवा अंतर्गत जवा तहसील क्षेत्र के जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसकी मांग शासन प्रशासन से क्षेत्र वासियों द्वारा वर्षो से की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुये कांग्रेस के युवा नेता तरुणेंद्र द्विवेदी और चुनाव प्रचार समिति सदस्य रामनरेश तिवारी  एवं कमलेश्वर सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत जवा के अगुआई  में तहसील जवा में कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया। 

ज्ञापन में की गई मांगें…..

1.अवारा पशुओं द्वारा फसल का नुकसान करना और पशुओं द्वारा सड़कों पर यातायात को बाधित करने की समस्या।

2. ग्राम पंचायत पर काजी हाउस खोला जाये।

 3. यहां की ब्लॉक के अंतर्गत संचालित नल जल योजना जो कागजों पर चल रही है उसकी जांच की जाये।

4. जवा बाजार में सार्वजानिक  शुलभ काम्प्लेक्स सौचनालय  बनाया जाये।

5. अतरैला एवं डभौरा में नियमित नायब तहसीलदार की पदस्थापना की जाये।

 6. जवा एवं डभौरा को नगर पंचायत बनाया जाय।

यदि यह मांगे पूरी नहीं की जायेगी तो उपरोक्त  मांगों के समर्थन में दिनांक 08/09/2018  को समय 12 बजे कांग्रेस पार्टी द्वारा जवा तहसील का घेराव  व धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.