वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में जन मानव सेवा संस्थान की महिला पदाधिकारियों ने गरीब घर की किशोरियों को सिनेटरी नैपकिन नि:शुल्क वितरित किये।
संस्था द्वारा चलाए जा रहे किशोर सुरक्षा अभियान के तहत संस्था के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में श्री लोने सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय, तीर्थ विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय, त्रिलोक गिरि मंदिर विद्यालय की तेरह वर्ष से ऊपर की छात्राओं को एकत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान की महिला पदाधिकारियों ने किशोरियों के मां बनने की स्वाभाविक प्रक्रिया मासिक धर्म के बारे में जागरूक करते हुए विस्तार से इस विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे में साफ सफाई से रहने, इनफेक्शन से बचने, साफ धुला कपड़ा अथवा सिनेटरी नैपकिन के उपयोग करने की सलाह दी और ऐसे में होने वाली परेशानियों से बचने के घरेलू उपाय भी बताए। उक्त सभी विद्यालयों की जरूरतमंद किशोरियों को सिनेटरी नैपकिन युक्त किशोरी सुरक्षा किट नि:शुल्क वितरित की।
इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, गौरव पुरी, जितेश मेहता, डाॅ. अश्वनी, नीलम, सुनीता, नीतू सिंह ,कुमुद मेहता, पूर्ति पुरी व श्री लोने सिंह विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू लता, त्रिलोक गिरि विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोज बाला, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार छात्राओं की महिला अभिभावक मौजूद रहीं।
