पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर कातिलाना हमला  | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर कातिलाना हमला  | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक़ विजय साहू पुत्र राधे शयाम साहू 35 वर्ष सिलावट पुरा शिव मंदिर के पास थाना हनुमानगंज निवासी है। मंगलवार रात लगभग 9:45 बजे गली नम्बर 2 सिलावट पुर मडिया के पास किसी काम से गया हुआ था। इसी बीच शाहिद व उसके पिता रईस ,शौकत वहाँ आ गये और उस से पैसा मांगने लगे। जब उसने कहा कि मैं तुम से कोई पैसा नहीं लिया हूँ तो चारों ने मिलकर तेज़धार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गये।​

पैसे के लेनदेन को लेकर युवक पर कातिलाना हमला  | New India Timesस्थानिय लोगों की मदद से विजय साहू को गम्भीर हालत में हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उस का इलाज चल रहा है। मंगलवारा थाना की पुलिस ने बताया कि विजय साहू की शिकायती आवेदन पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 294, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिल हाल किसी की गिरिफ्तारी नहीं हो सकी है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article