भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को हरगांव में दी गयी भाव भीनी क्षृद्धांजलि | New India Times

हाशिम अंसारी, हरगांव/सीतापुर (यूपी), NIT; ​भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को हरगांव में दी गयी भाव भीनी क्षृद्धांजलि | New India Timesप्राचीन सूर्य कुण्ड तीर्थ हरगांव पर 25 दिसम्बर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के शिंके बाडा मोहल्ले में पं० कृष्ण बिहारी बाजपेयी व माता कृष्णा देवी के घर सातवी संतान के रुप में जन्मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के असामयिक निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव तीर्थ पर भारतीय जनता पार्टी हरगांव मंडल की तरफ से भारत रत्न पद्म विभूषण कुशल वक्ता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में हरगांव विधायक सुरेश राही उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी वाक पटुता के धनी थे। अटल जी ने प्रचारक के रूप में काफी समय हरगांव में बिताया, जिससे वह हरगांव वासियों के चहेते बन गये, जो जीवनपर्यन्त बने रहे। 

कुछ वक्ताओं ने उनकी कविताओं को भी याद करके उनकी कवि आत्मा के अन्दर झाँक कर याद किया।वक्ताओं में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री उदित बाजपेयी, मंत्री शुभम बाजपेयी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ल, भाजपा मण्डल महामंत्री संजय दीक्षित, श्री गोपाल शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार प्रताप तिवारी, अनूप कुमार रस्तोगी, अध्यक्ष हरगांव पत्रकार संघ सुनील गुप्त, पत्रकार सुनील त्रिपाठी, बल्लू शेषदत्त शुक्ला, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, विजय मिश्रा उर्फ शेरा, छोटे लाल शुक्ल, चन्द्र शेखर मिश्र, शांतनु मिश्र, शंकर दयाल, अंशुल मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, दिनेश मिश्र (लालन), वासुदेव सिंह, सेक्टर प्रभारी अरुण सिंह, अशोक शुक्ला, वीरेन्द्र मिश्र, पिंकू, सभासद अशोक मिश्र, राजेन्द्र निषाद, सरदार हरभजन सिंह, पहाड़ी सिंह, विधायक सहयोगी, युवा भाजपा नेता सन्तोष गुप्ता आदि ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।​भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को हरगांव में दी गयी भाव भीनी क्षृद्धांजलि | New India Timesइसके साथ ही हरगांव पत्रकार संघ की ओर से भी भारत रत्न प्रखर वक्ता कवि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री पं० अटल बिहारी बाजपेयी को पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गयी।

    इस श्रृद्धांजलि समारोह में मुख्य रुप से हरगांव पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महा मंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, पदेन सदस्य वरिष्ठ पत्रकार प्रताप तिवारी, कौशल किशोर मिश्र, अनूप रस्तोगी, सुनील त्रिपाठी, बल्लू राजेश शुक्ल, सीतापुरी सुधांशु पाण्डेय, गोलू सुमित शुक्ल, प्रभात माहेश्वरी, रवी प्रकाश मिश्र, अभिषेक मिश्र, पिंकू सतीश आर्य, धर्मेन्द्र राना आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.