झरने में नहाने गए 12 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए, दर्जनों लोगों ने ली चट्टान पर पनाह | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

झरने में नहाने गए 12 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए, दर्जनों लोगों ने ली चट्टान पर पनाह | New India Times​शिवपुरी और ग्वालियर के सीमा क्षेत्र मोहना स्थित सुल्तानगढ़ पोल पर पिकनिक मनाने गए 12 लोग अचानक पानी बढ़ने से 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए। घटना बुधवार शाम 4 बजे के आसपास की है। ​झरने में नहाने गए 12 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए, दर्जनों लोगों ने ली चट्टान पर पनाह | New India Times15 अगस्त का अवकाश होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने एवं प्राकृतिक झरने में नहाने आए थे। इस दौरान शाम 4 के आसपास अचानक झरने में पानी का प्रवाह तेज हो गया। इस बीच वहां करीब 20 लोग नहा रहे थे। उनमें से कुछ लोग खतरा भांपते हुए तेजी दिखाकर किनारे पर चले आए लेकिन 12 लोग पानी में बह गए। अभी वहां करीब 30 लोग पानी में फंसे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक अभी भी लोग पानी में फंसे हुए थे। हालांकि पुलिस को सूचना मिल गई है। ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल अपने स्तर पर कुछ गोताखोरों को बुलाया है। इन गोताखोरों से उम्मीद की जा रही है कि वे चट्टान पर फंसे हुए लोगों को निकाल लें। यहां मुख्य रूप से दो चट्टानें हैं, जिनमें से एक बड़ी चट्टान पर करीब 30 लोग फंसे हुए हैं, जबकि दूसरी छोटी चट्टान पर एक अकेला व्यक्ति फंसाहै। शाम सवा पांच बजे तक ये स्थिति है कि घटनास्थल पर लगातार बारिश हो रही है, इससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस चट्टान को पानी छूकर बहने लगा है। जलप्रपात करीब सौ फीट गहरा है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक  दल रेस्क्यू आपरेशन के लिए योजना बना रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article