अब ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई में नदी नही होगी बाधा, पहुंच विहीन ग्रामों में पुल निर्माण के लिए मिले 10 करोड़ रूपए | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT; ​अब ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई में नदी नही होगी बाधा, पहुंच विहीन ग्रामों में पुल निर्माण के लिए मिले 10 करोड़ रूपए | New India Timesकेसली विकासखण्ड के ग्राम महका पिपरिया एवं देवरी विकासखण्ड के सर्रा खुर्द, पड़रई एवं नयाखेड़ा के बच्चों के स्कूल पहुंचने में अब सुनार नदी बाधा नहीं होगी। क्षेत्रीय विधायक की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा उक्त नदी पर लगभग 10 करोड़ रूपये लागत से 2 पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जान हथेली पर रखकर गहरी नदी में नाव चलाकर विद्यालय पहुंचने वाले स्कूली बच्चे एवं ग्रामीण अब पुल से होकर अन्य स्थानों पर पहुंच सकेंगे।​अब ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई में नदी नही होगी बाधा, पहुंच विहीन ग्रामों में पुल निर्माण के लिए मिले 10 करोड़ रूपए | New India Timesक्षेत्रीय विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी एवं केसली विकासखण्ड के उक्त ग्राम सुनार नदी के दूसरे तट पर स्थित हैं जिसके कारण अपनी जरूरतों के अनयत्र पहुंचने में ग्रामीणों को कठनाईयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामों के स्कूली बच्चे जान हथेली पर रखकर सुनार नदी पार कर स्कूलों में पहुचते थे। उक्त ग्रामों की गंभीर समस्या के समधान के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रदेश सरकार से पुल निर्माण की मांग की गई थी। उक्त मामले में प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई कर ग्राम महका पिपरिया में सुनार नदी पर पुल निर्माण के लिए 443.49 लाख एवं गंगवारा पंचायत के ग्राम सर्राखुर्द, पड़रई एवं नया खेड़ा के ग्रामीणों की समस्या के निदान के लिये 595.10 लाख रूपये लागत से पुल का निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रदेश सरकार की सहृदयता के धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया है।

By nit

One thought on “अब ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई में नदी नही होगी बाधा, पहुंच विहीन ग्रामों में पुल निर्माण के लिए मिले 10 करोड़ रूपए”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article