संदीप शुक्ला, भिंड, NIT;
मध्यप्रदेश के भिंड जिला पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के बेहतरीन कार्यशैली से यहां के लोग इतना प्रभावित हैं कि उनके ट्रांस्फर की खबर मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तबादला रद्द करने की मांग की और विरोध जताते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं।
मिली जानकारी के मुताबिक भिंड पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के तबादले की खबर रात में सोशल मीडिया पर चलते ही युवाओं में आक्रोश दिखा और आज सुबह सुबह ही लोग सड़कों पर उतर कर बाजार बन्द कराते हुए नेताओं की तानाशाही नही चलेगी के नारे लगाए और साथ-साथ एस.पी साहब के हक में भी नारे लगाये। युवाओं का कहना है कि भिंड SP नवनीत भसीन ने भिंड में जो बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था को परचम लहराया है वह अन्य कोई नहीं कर सका है। भिंड जिले के तीन त्रिमूर्ति, इलैया राजा टी, नवनीत भसीन और अमृत मीणा अगर अलग अलग हो जायेंगे तो भिंड का विकास में पीछे रह जायेगा और पुनः माफियाओं का क्षेत्र बन जायेगा। भिंड जिले के लोगों ने प्रशासन से भिंड SP को भिंड में ही रखने की मांग की है।
भिण्ड एस.पी. के तबादले को रोकने के लिए अपनी दुकानें बंद कर मोबाइल व्यापारी भी लामबंद होते हुए कलेक्टर को सी.एम. के नाम ज्ञापन दे कर तबादला रोके जाने की गुहार लगाई है।
