घर में बीए की छात्रा ने लगाई फांसी | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​​घर में बीए की छात्रा ने लगाई फांसी | New India Timesहरदा जिले के ग्राम सोडलपुर बहरागांव में मंगलवार दोपहर 2 बजे कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा सुषमा पिता शंकरलाल हरियाले (20) ने अपने ही घर की मियाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मां खेत पर चारा लेने चली गई थी, वहीं पिता खेत पर पानी देने गए थे। जब मां चारा लेकर घर लौटी तो बेटी का शव लटका देखकर पड़ोसियों और पति को खेत से बुलाया। बेटी को लटका देखकर मां-बाप बार-बार पुलिस के सामने रो-रो कर कह रहे थी कि कोई कारण था तो हमें बताना तो था। फांसी लगाने की क्या जरुरत थी। थाना प्रभारी टिमरनी मनोज सिंह और एफएसएल जिला प्रमुख अर्जिता जोहरी, एएसआई मनोज दुबे सहित अन्य पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का पंचनामा बनाया और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस द्वारा छात्रा को शासन की योजनातंर्गत कॉलेज से मिले मोबाइल की जांच कर काल डिटेल निकाली जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.