गन्नें के खेत में गाय काटने से भड़के ग्रामीण | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​गन्नें के खेत में गाय काटने से भड़के ग्रामीण | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के भल्लियाबुर्जुग गांव में विगत दिवस की शाम को आवारा घूम रही गाय को गन्ने  के खेत में काटने पर ग्रामीण भड़क गए और गन्ने के खेत को घेर लिया, यह देख गाय काटने वाले मौके से फरार हो गये। ​गन्नें के खेत में गाय काटने से भड़के ग्रामीण | New India Timesगांव भल्लियाबुर्जुग से सेमरई जाने वाले मार्ग पर क्रबिस्तान के पास मसरुर के गन्ने के खेत में गाय काटने का प्रयास किया जा रहा था कि तभी गांव के आशू तिवारी,रंजीत ,रामदिलीप,रामकेशव आषीश राठौर, मातादीन, धीरज ,गंगाराम ने शोर मचा दिया जिससे आहट लगने पर गाय काट रहे लोग फरार हो गए। घटना स्थल से लोगों को चाकू ,बाका रस्सी से बंधी गाय मिली जिसे छुड़ा कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एस आई पुष्पेन्द्र सिंह, एस आई चुन्नू लाल हमराही रामकिशोर यादव, रामसुख पाण्डेय पहुंचे गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से इससे पहले आवारा दो गायें एक बछडा गायब हो चुका है।ईस घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। गाय काटने को लेकर दो समुदाय के लोगों में तू तू मे मे होती रही। विवाद बढ़ता देख गांव में भारी तादाद में पुलिस तैनात कर दी गई है। एस ओ हैदराबाद ने बताया कि जांच की जा रही है कार्रवाई की जायेगी समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की है जिससे ग्रामीणों मे रोष है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.