सांसद नंदकुमार सिंह ने खेलकूद विकास समिति के समापन कार्यक्रम में की शिरकत, सांसद निधि से सामग्री क्रय हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​
सांसद नंदकुमार सिंह ने खेलकूद विकास समिति के समापन कार्यक्रम में की शिरकत, सांसद निधि से सामग्री क्रय हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा | New India Timesस्थानीय कन्या शाला, ओल्ड नेहरू चिकित्सालय के सामने, खेल कूद विकास समिति द्वारा आयोजित समापन समारोह में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने सम्बोधन में सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि आज के युग में खेलों का दौर चरम पर हैं, मुझे यह जानकर बड़ी खुशी हो रही हैं, कि विगत 24 वर्षों से खेलकूद विकास समिति मेरे बुरहानपुर की प्रतिभा को उभारने के लिए ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन करती आ रही हैं। मैं खेलकूद विकास समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं, जो नवनिहालों को तालीम दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज के नए युग में युवा खेल के मैदान से दूर होकर मोबाइल की दुनिया से सलंग्न हो रहे हैं ,समाज को समझ में नही आ रहा हैं, पुरानी पीढि को सोचना पड़ रहा हैं, कि इन युवाओं को कैसे खेलों से जोड़ा जाए क्योंकि युवा का विकास मात्र खेल मैदान से ही होगा,ना कि अन्य गतिविधियों से होना सम्भव है। अपने संबोधन में सांसद नंदकुमारसिंह ने सीहोर की मेघा परमार का उदाहरण देते हुए कहा कि उक्त बालिका ने दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर एवरेस्ट की चोटी फतह कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कराटे का प्रदर्शन देख वर्तमान में देश भर मे फैले हैवानियत से निपटने हेतु हमे कराटे का,कुंफ़ू एवम् मार्शल आर्ट से जुड़ना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि स्मार्ट फोन से बच्चों को दूर रखें। उन्होंने अपनी सांसद निधि से खेलकूद विकास समिति को खेल सामग्री खरीदने हेतु पाँच(5)लाख रुपये देने की घोषणा की, साथ निगम महापौर से सभी बच्चों के लिए ट्रेक सूट देने की अपील। इस अवसर पर महापौर श्री अनिलभाऊ भोसले, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता,मध्यप्रदेश राज्य पावर लूम फेडरशन के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वरजी पाटिल,निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला,शाला प्राचार्य श्रीमती नीना गुप्ता ,पुलिस खेल अधिकारी श्री बांगरिया, संस्था अध्यक्ष एम एन पटले आदि मंच पर विराजित थे। इस समारोह को सफल बनाने ने सर्वश्री जगदिश हजारी,एम एन पटले, अमर पाटिल,चंद्रकात् यादव,भास्कर डोंगरे,सुधीर ताम्रकर,चम्पालाल धनगर,संजयसिंह गहलोत,रवींद्र चौकसे,श्रीमती लक्ष्मी शाह का सराहनीय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री अगनानी सर ने किया हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article