माता-पिता और पुलिस के सामने दहेज लोभियों द्वारा विवाहिता को जलाकर मारने का सनसनीखेज आरोप, आग बुझाने के बजाये तमाशबीन बनी रही पुलिस | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; माता-पिता और पुलिस के सामने दहेज लोभियों द्वारा विवाहिता को जलाकर मारने का सनसनीखेज आरोप, आग बुझाने के बजाये तमाशबीन बनी रही पुलिस | New India Timesउत्तर प्रदेश के बहराइच जिला में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दहेज लोभियों ने न केवल विवाहिता व उसके माता-पिता की पिटाई की बल्कि पेट्रोल डालकर विवाहिता को आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जलते समय मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के बजाए तमाशबीन बनी रही।​माता-पिता और पुलिस के सामने दहेज लोभियों द्वारा विवाहिता को जलाकर मारने का सनसनीखेज आरोप, आग बुझाने के बजाये तमाशबीन बनी रही पुलिस | New India Timesबाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझको सुखी संसार मिले””. इसी कामना के साथ हर पिता अपनी बेटी को विदा करता हैं लेकिन दहेज़ के लोभियों ने अपनी लालच की वेदी पर उस पिता की लाड़ली को चिता पर चढ़ा दिया और वो भी ज़िंदा, जी हाँ बहराइच के थाना फखरपुर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दहेज़ की मांग न पूरी कर पाने पर एक विवाहिता को ससुरालवालों ने पहले तो मारा पीटा उस पर भी जब उनका दिल नहीं भरा तो उस मासूम पर पेट्रोल डालकर ज़िंदा आग के हवाले कर दिया। इससे भी ज़्यादा शर्मनाक बात ये हैं विवाहिता जलती रही और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी आग बुझाने का प्रयास नहीं किया। यह आरोप हमारे नहीं हैं बल्कि यह आरोप उस बूढी मां और बेबस पिता की है जिनकी आँखों के सामने ही उनकी आँखों के तारे को आग के हवाले कर दिया गया।​माता-पिता और पुलिस के सामने दहेज लोभियों द्वारा विवाहिता को जलाकर मारने का सनसनीखेज आरोप, आग बुझाने के बजाये तमाशबीन बनी रही पुलिस | New India Timesजनपद बहराइच के फखरपुर पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जो इंसानियत को कई फ़ीट गहरे गड्ढे में दफ़न करता दिखाई दे रहा है आरोप है की परसेंडी निवासी मेवालाल मौर्या ने अपनी बेटी की 6 साल पहले रामवापुर टेंडवा गाँव निवासी अल्पिमिश्रा के साथ शादी की थी हैसियत के हिसाब दान दहेज़ भी दिया लेकिन लालच का जानवर यही शांत नहीं परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले दहेज़ में चार पहिया गाडी की मांग कर रहे थे.जब गरीब पिता ससुरालियों की मांग नहीं पूरी कर पाया तो बेटी को यातनाएं देना शुरू कर दी गई.कल परिजनों को सुचना मिली की उसके ससुराल वाले उसे बुरी तरह पीट रहे हैं आनन फानन में परिजन ससुराल पहुचे तो इनको भी मारा पीटा और कमरे में बंद कर दिया इसके बाद बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.पिता का आरोप है की मौके पर फखरपुर थाने के 4 सिपाही भी पहुचे लेकिन किसी ने भी आग को बुझाने का प्रयास नहीं किया.परिजनों के बेटी को बचा लेने की फ़रियाद पर पुलिस वालों ने कहा की हमारे भी तुम लोगों की तरह 2 हाथ है और हम यहाँ लोटा बाल्टी लेकर नहीं आये हैं जो आग बुझाते फिरें तुम लोग खुद ही बुझा लो।

आग से झुलसी विवाहिता की मौत में बाद पुलिस ने मामले को दर्ज तो कर लिया है लेकिन मौके पर पहुचे सिपाहियों की शर्मनाक करतूत पर कोई भी बोलने से बचता दिख रहा है. घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया की मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.पुलिस पर लगे आरोपो के जवाब में अपर साहब ने कहा की ऐसा कुछ संज्ञान में आया नहीं है फिर भी अगर विबेचना में ऐसा कोई तथ्य सामने आता है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

By nit