दो साल पहले लापता हुई नाबालिग फंसी मानव तस्करों के चंगुल में,नागपुर में यौन शोषण के बाद 70 हजार में राजस्थान में बेचा | New India Times

अश्वनी मिश्रा सिवनी/छपारा (मप्र), NIT; 

दो साल पहले लापता हुई नाबालिग फंसी मानव तस्करों के चंगुल में,नागपुर में यौन शोषण के बाद 70 हजार में राजस्थान में बेचा | New India Times​मानव तस्करी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। देश के केन्द्र में होने के कारण मध्यप्रदेश मानव तस्करी का ट्रांजिट सेंटर बना हुआ है। आदिवासी इलाकों से बच्चों, महिलाओं और नाबालिग बच्चियों को शादी और नौकरी तथा कई तरह के लुभावने लालच देकर देश के कई प्रदेशों के साथ-साथ बड़े महानगरों में बंधुआ मजदूरी, देह व्यापार में धकेल दिया जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत केकड़ा के गुदरई ग्राम में सामने आया है। इस गांव की एक आदिवासी गोंड समाज की नाबालिक बच्ची को गांव के ही गोविंद भलावी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर तथा शादी का लालच देकर 11 अप्रैल 2016 को गांव से भगाकर ले गया और उसके बाद महाराष्ट्र के नागपुर में लगातार 2 से 3 महीने तक यौन शोषण करता रहा, यही नहीं इस इस पूरे कृत्य में गुदरई ग्राम के ही एक व्यक्ति राजकुमार नेमा ने भी इस नाबालिक बच्ची के साथ यौन शोषण किया।​दो साल पहले लापता हुई नाबालिग फंसी मानव तस्करों के चंगुल में,नागपुर में यौन शोषण के बाद 70 हजार में राजस्थान में बेचा | New India Times

70 हजार रुपयों मे राजस्थान में हुआ सौदा 

इस आदिवासी गोंड समाज की 16 वर्ष की नाबालिक बच्ची किसी तरह सोमवार को अपने गांव पहुंची तो उसने अपने परिजनों को पिछले 2 साल में अपने साथ घटे घिनौने कृत्य के बारे में बताया। मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे उक्त नाबालिक बच्ची सहित उनके परिजन छपारा थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे मामले से अवगत कराया।

आपबीती बताते हुए छलक पड़े आंसू

इस 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने मीडिया टीम को बताया कि 11 अप्रैल 2016 को गोविंद भलावी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का लालच देकर उसे नागपुर ले गया जहां पर गोविंद ने लगातार 2 से 3 महीने तक उसका यौन शोषण करता रहा और इस पूरे कृत्य में ग्राम के ही एक व्यक्ति राजकुमार नेमा ने भी कई बार उसका गोविंद भलावी की सहमति से यौन शोषण को अंजाम दिया। उसके बाद गोविंद ने राजस्थान के मुकेश शर्मा से 70 हजार में सौदा कर मुझे बेच दिया। 2 साल से लगातार दुष्कर्म और यौन शोषण का शिकार हो रही इस मासूम नाबालिग बच्ची की आपबीती बताते हुए आंसू छलक पड़े। इस नाबालिग बच्ची ने यह भी बताया कि उसके बाद मुकेश शर्मा नामक व्यक्ति ने उसे राजस्थान कोटा ले जाकर अपने घर में रख लिया उसके बाद इस नाबालिग बच्ची ने लगभग 8-9 महीने पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद से ही इस आदिवासी नाबालिक बच्ची ने खरीददार मुकेश शर्मा को अपने विश्वास में लेना शुरू कर दिया और लगातार यह कहने लगी कि मुझे अपने माता-पिता से मिलने गांव जाना है जिसके बाद उक्त मुकेश शर्मा 14 मई 2018 दिन सोमवार को उसे और 8 महीने के बच्चे को लेकर उसके गांव माता पिता के घर पहुंच गया। जैसे ही उक्त नाबालिग बच्ची अपने घर माता पिता के सामने पहुंची तो उसने अपने साथ 2 सालों में घटित हुए घिनौने कृत्य के बारे में अपने माता-पिता और अपने परिजनों को बताया तो माता-पिता और परिजनों ने उक्त मुकेश शर्मा सहित अपनी नाबालिक बच्ची और उसके बच्चे को लेकर छपारा थाने पहुंच गए जहां पर पुलिस अधिकारियों के समक्ष उक्त नाबालिग बच्ची ने पिछले 2 साल से घटित हुए घटनाक्रम के बारे में शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरे मामले में खरीददार मुकेश शर्मा राजस्थान निवासी और गोविंद भलावी की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि छपारा पुलिस इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की बात कह कर अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है लेकिन इस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल हो तो एक बड़े मानव तस्करी का खुलासा हो सकता है क्योंकि छपारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले कुछ सालों से नाबालिग बच्चियों के लापता होने की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article