मुबारकपुर नगरपालिका अध्यक्षा पर सरकारी धन के दुरुपयोग व लाखों के गमन का आरोप, सभासदों की टीम ने कलेक्टर को शिकायत पत्र देकर की जांच की मांग | New India Times

जावेद अंसारी, मुबारकपुर/आज़मगढ़ (यूपी), NIT; ​​
मुबारकपुर नगरपालिका अध्यक्षा पर सरकारी धन के दुरुपयोग व लाखों के गमन का आरोप, सभासदों की टीम ने कलेक्टर को शिकायत पत्र देकर की जांच की मांग | New India Timesआज़मगढ़ जिला के मुबारकपुर नगरपालिका के सभासदों की एक टीम ने नगरपालिका अध्यक्षा व उनके प्रतिनिधि पर सरकारी धन का दुरूपयोग कर लाखों रूपये के गमन करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कलेक्टर से लिखित शिकायत कर पूरे मामले के जांच की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर नगरपालिका के नेवादा के युवा सभासद रईस अहमद अंसारी उर्फ गुड्डु पुत्र नियाज दादा व सभासद सलमा खातुन ने सयुंक्त हस्ताक्षर कर जिलाधिकार से मिलकर नगरपालिका अध्यक्षा के अनियमितताओं से अवगत करा कर मामले की जांच उपजिलाधिकारी से कराने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिये गये प्रर्थना पत्र मे दर्शया गया है कि नगरपलिका अध्यक्षा मुबारकपुर का सरा विकास कार्य अपने प्रतिनिधि हाजी मजीद के जिम्मे सौंप रखी है, जो नगर क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों में मनमानी करके लाखों रुपये का धन को डकारने का खेल कर रहे हैं। प्रर्थना पत्र में यह भी दिया गया है कि ठंड के मौसम में अलाव जलाने से लेकर घटिया निर्माण कार्य, निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली समग्री तथा सफाई के नाम पर कचरा पेटी की खरीदारी सहित कुल आधा दर्जन बिन्दुओं पर समाहित प्रर्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर जांच कराये जाने की मांग की है कि नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में कराये जा रहे अवैध कब्जे की जांच करके दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही कराये जाने की भी मांग की है। इस आश्य का शिकायती प्रर्थना पत्र सभासदों ने डाक द्वारा मुख्यमंत्री के यहाँ भी प्रेषित किया है।

वहीं मुमुबारकपु शहर में जोरदार चर्चा बनी हुई है कि ईमानदारी का चोला ओढ़ने वाले ईमानदार हज्जिन चैयरमैन व प्रतिनिधि का अभी से यह हाल है कि आठ माह में ही भारी घोटाला सामने आ गया है, आगे देखो क्या क्या होता है। लोगों का आरोप है कि पूरे नगर में अभी तक सुचारू रूप से साफ सफाई नहीं करा सके हैं बल्कि भृष्ट ठेकेदारों से मोठे मोठे कमीशन तय हो रहे हैं जबकि कार्य एक भी नही हो रहे है। यहां इतना घटिया निर्माण कराया जाता है कि मियाद की कोई गारंटी नहीं है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि विकास के नाम पर हो रही लूट खसोट बंद हो और नगर वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

By nit

One thought on “मुबारकपुर नगरपालिका अध्यक्षा पर सरकारी धन के दुरुपयोग व लाखों के गमन का आरोप, सभासदों की टीम ने कलेक्टर को शिकायत पत्र देकर की जांच की मांग”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article