कुम्भी चीनी मिल के बबौना गन्ना सेंटर के किसानों के सब्र का बांध टूटा, पांच दिन से तौल के लिए खडी हैं ट्रैक्टर ट्रालियां, किसानों ने सडक जाम कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी); NIT; ​
कुम्भी चीनी मिल के बबौना गन्ना सेंटर के किसानों के सब्र का बांध टूटा, पांच दिन से तौल के लिए खडी हैं ट्रैक्टर ट्रालियां, किसानों ने सडक जाम कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मितौली क्षेत्र के बबौना कुम्भी चीनी मिल के सेंटर पर तौल न होने से किसानों के सब्र का बांध टूट गया है।किसानों की पांच दिनों से क्रय केंद्र पर टैक्टर ट्रॉलियां खड़ी हैं लेकिन अब भी वह तौली नहीं गई हैं। मनमाने तरीके से गरीब किसानों से 23 कुंटल गन्ने की उतरवायी 150 से 200 रुपए लेते हैं इसलिए किसानों ने लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर जाम लगा कर विरोध प्रदर्शन किया।

जाम की सूचना पाकर युवा ,कर्मठ, तेज तर्रार क्षेत्राधिकारी मितौली प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्राधिकारी मितौली ने किसानों की समस्याएं सुनीं तथा मिल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।

किसानों की समस्याओं के सम्बंध में मितौली तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ,थाना मितौली इंस्पेक्टर ओपी रजक, किसानों के मसीहा किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष श्यामू शुक्ल भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी मितौली के आश्वासन पर किसानों ने जाम हटाई।

किसानों, गरीबों का दर्द समझते हैं क्षेत्राधिकारी मितौली प्रदीप सिंह

बताते चलें कि मिल द्वारा पर्ची जारी होने के कारण किसान पहले से ही बहुत परेशान हैं अभी तक 30 प्रतिशत गन्ने की फसल खड़ी हुई है इसके अलावा 1या 2 पर्ची जिस किसान की अभी गई तो वह किसान ट्रैक्टर ट्राली या बैलगाड़ी सेंटर पर दो-तीन दिन खड़ी करने के बाद भी कांटा कराने का इंतजार करते रहते है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article