वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की निघासन तहसील क्षेत्र के निघासन पलिया स्टेट हाइवे पर ब्रह्मनपुर में खुलीं पंजाब एण्ड सिंध बैंक जिसमें दलालों व बैंक मैनेजर के आगे ग्रामीणों को कैश लेन देन में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का कहना था कि किसानों व ग्रामीणों को बैंक में लेन देन में कोई भी दिक्कत होती है तो उस स्टाफ की जांच कर तत्काल क़ानूनी कार्यवाही का निर्देश दिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि गेट पर पोस्टर लगा है जिसमें लिखा है कि आज कैश नहीं है, वहीं जानकारी के अनुसार पता चला कि लगभग एक सप्ताह से बैंक में कैश न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब एण्ड सिंध बैंक बम्हनपुर में मौजूद स्टाफ जो दलालों के आगे ग्रामीणों से बदसलूकी से बात करते हैं जिससे वहां के खाताधारक बैंक स्टाफ से परेशान हैं।
एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित सरवन कुमार निवासी बम्हनपुर जो पिछले एक महीने से ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा है मगर दलालों के आगे पंजाब एण्ड सिंध बैंक बम्हनपुर के मैनेजर पीड़ित ग्रामीण की कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।
बताते चलें कि बम्हनपुर में दो बैंको में सैकड़ों गांव के खाता धारक जुड़े हुए हैं जिन्हें कैश निकालने के लिए बम्हनपुर बैंकों में जाना पड़ता है।
