भोपाल और इंदौर के आसाराम से जुड़े चौराहों के नाम तुरंत बदले जाएं: आलोक अग्रवाल; रेप के मामले में दोषी कथित संत के नाम पर चौराहों के नामकरण का आप ने किया विरोध | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

भोपाल और इंदौर के आसाराम से जुड़े चौराहों के नाम तुरंत बदले जाएं: आलोक अग्रवाल; रेप के मामले में दोषी कथित संत के नाम पर चौराहों के नामकरण का आप ने किया विरोध | New India Times​आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने भोपाल और इंदौर में रेप के मामले में दोषी करार दिए गए कथित संत आसाराम के नाम पर रखे गए चौराहों के नाम तुरंत बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए था कि रेप के आरोप लगने के बाद ही इन चौराहों के नाम बदल देता लेकिन अब तो मामले में सजा भी हो चुकी है ऐसे में चौराहों के नाम को तुरंत बदला जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि चौराहों और सड़कों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर किया जाता है, जिनसे आने वाली पीढिय़ां सीख ले सकें और उनकी शिक्षाओं से अपने जीवन को बेहतर बना सकें। ऐसे में आसाराम के नाम पर चौराहों का नामकरण देश की संस्कृति को नीचा दिखाने वाला है, इसे तुरंत प्रभाव से बदला जाना चाहिए। गौरतलब है कि भोपाल में अयोध्या बाईपास पर गांधी नगर मैन रोड पर और इंदौर में आईटी पार्क के करीब एक चौराहे का नाम रेप के मामले में दोषी करार दिए गए कथित संत के नाम पर है। उन्होंने कहा कि भोपाल और इंदौर दोनों ही शहर प्रदेश के सबसे चर्चित शहर हैं, इनमें किसी रेप के मामले में दोषी करार दिए गए व्यक्ति का नाम चौराहे पर हो, यह शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने तुरंत अगर इन चौराहों के नाम को नहीं बदला तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। 
श्री अग्रवाल ने रेप मामले में आए फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले दिनों कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण देश भर में महिला हिंसा के विरोध में वातावरण बना है और लोगों के भीतर क्षोभ है, ऐसे हालात में यह फैसला देशवासियों के घावों पर मरहम का काम करेगा और यह भरोसा जताएगा कि अपराधी कितना भी ताकतवर और सत्ता के संरक्षण में क्यों न हो, आखिरकार न्याय के हाथों से नहीं बच सकता है और उसे अपने किए की सजा भुगतनी ही होगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि हम एक ऐसा समाज जरूर बनाएंगे जहां महिलाओं और बच्चियों समेत सभी तबके बिना किसी भय और खौफ के सामान्य जीवन जी सकेंगे। ऐसे समाज में अपराधियों को कोई सत्ता संरक्षण हासिल नहीं होगा। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article