उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से पत्रकार जावेद हसन अंसारी ने मुलाकात कर बुनकरों व किसानों की समस्याओं से कराया अवगत | New India Times

Edited by Sabir Khan, लखनऊ (यूपी), NIT; 

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से पत्रकार जावेद हसन अंसारी ने मुलाकात कर बुनकरों व किसानों की समस्याओं से कराया अवगत | New India Times​मुबारकपुर के पत्रकार जावेद हसन अंसारी ने लखनऊ में  महामहिम राज्यपाल श्र राम नाईक जी मुलाकात की। मुलाकात में जावेद हसन अंसारी पत्रकार ने मुबारकपुर क्षेत्र के विकास पर चर्चा की कई समस्याओं से अवगत कराया।

जावेद हसन पत्रकार ने NIT को बताया कि मुलाकात के दौरान बुनकरों को पर्याप्त बिजली देने व बन्द बस स्टॉप को चालू कराने व पावर लूम बुनकरों की सब्सिडी खाते न में भेजने की बात राज्यपाल महोदय जी से की। यह मुलाकात लगभग 6 मिनट 40 सेकंड की रही, जिसमें उन्हों ने सभी बातें ध्यान पूर्वक सुनीं और जल्द निराकरण कराने का वादा भी किया। प्रदेश की राजनीतिक गिरावट, किसानों व बुनकरों, मजदूरों की बदहाली तथा महिलाओं के शोषण पर चर्चा करते हुए गम्भीर चिन्ता व्यक्त करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की जिस पर राज्यपाल महोदय ने सहमति जताते हुए ठोस कार्यवाही की आवश्यकता पर बल दिया शुअंर भकामनाएं देते हुए पत्रकारिता क्षेत्र के कार्यों की सराहना करते हुए उनको हर संम्भव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर महामहिम ने पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य करने के लिए बधाई भी दी।

इस मौके पर लखनऊ निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदेश महासचिव व मध्य उत्तरी लखनऊ विधानसभा क्षेत्र अब्दुल के मारूफ खान, पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा में विपक्ष के नेता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आज़ाद जी, पूर्व राज्यपाल शिबते रज़ी, यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ,फ़िल्म अभिनेता प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजब्बर जी, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों गृह मंत्री आरपी सिंह, शकील अहमद बिहार, जतिन प्रसाद, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफ़ज़ल जी, पूर्व मुख्यमंत्री यूपी अम्मार रिज़वी जी, कर्नाटक के काबीना मंत्री रौशन बेग जी, पूर्व गृह मंत्री ज़फ़र नकवी जी, पूर्व सांसद अनु टण्डन जी भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article