जिला न्यायालय सहित सभी तहसीलों में नेशनल लोक अदालत आयोजित | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​जिला न्यायालय सहित सभी तहसीलों में नेशनल लोक अदालत आयोजित | New India Times जिला न्यायालय सहित जिले की सभी तहसीलों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश श्री विमल प्रकाश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे, पुलिस अधिक्षक श्री जगत सिंह राजपूत, एडीजे श्रीमती तृप्ति शर्मा, विशेष न्यायाधीश श्री अफसर जावेद खान तथा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बाबूलाल साहू उपस्थित थे।​जिला न्यायालय सहित सभी तहसीलों में नेशनल लोक अदालत आयोजित | New India Times जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश श्री विमल प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जिला न्यायालय सहित सभी तहसीलों में आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामले, एमएसीटी प्रकरण मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत एवं जलकर, बिल संबंधी प्रकरण, राजस्व प्रकरण, दीवानी मामले तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य, प्रीलिटिगेशन एवं न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article