आसिफा के दोषीयों को फांसी देने की मांग को लेकर मौलाना आजाद विचार मंच ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​आसिफा के दोषीयों को फांसी देने की मांग को लेकर मौलाना आजाद विचार मंच ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन | New India Times

जम्मू कश्मीर में आसिफा नाम की आठ साल की बच्ची को किडनैप कर उसउसके साथ बलात्काररकरने के बाद उसकी हत्या की गई जिससे मानवता कलंकित हुई है। यह घटना सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ मुहिम को भी कटघरे में खडा करती है। इस घटना से विश्व की सभी महिलाओं में डर का माहौल पैदा हुआ है। इस घटना की निंदा मौलाना आझाद विचार मंच यवतमाल जिला की ओर से की गई है।

 इस घटना के दोषीयों को जल्द से जल्द फांसी की सजा हो और बच्ची के घर वालों को संरक्षण प्रदान करने व आर्थिक सहायता देने की मांग का ज्ञापन मौलाना आजाद विचार मंच यवतमाल जिला द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर मौलाना आजाद विचार मंच के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में शहर अध्यक्ष ज़ाकिर शेख, ज़िला उपाध्यक्ष शेख यूनुस, अकरम मवाल ज़िला सचिव, सुधाकर घायवान ज़िला सचिव, शेख जुनेद, नूर मोहम्मद ,शेख साहिल, गोलू भाई ,मिर्ज़ा भाई ,अब्दुल सत्तार साहब और मचं के कर्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article