फर्जी इंकाउण्टर के नाम पर की जा रही कानून की हत्या: के के शर्मा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

फर्जी इंकाउण्टर के नाम पर की जा रही कानून की हत्या: के के शर्मा | New India Times​प्रदेश में फर्जी इनकाउण्टर के नाम पर कानून की हत्या की जा रही है, यह बात आजाद भारत कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष के के शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। के के शर्मा भारत संवाद पद यात्रा के दौरान आज लखीमपुर में थे। यहाँ उन्होंने किसानों के गन्ना बकाया भुगतान व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे एनकाउंटरों सहित विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित राज्यपाल को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा।

 प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उप्र में अपराधियों की इन्काउण्टर के नाम पर कानूनी विधि के विपरीत हत्याएं की जा रही हैं जिसकी सीबीआई जांच कराकर प्रदेश सरकार व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा प्रदेश के गन्ना किसानों का नियमित गन्ना खरीदा जाये व क्रय किये हुए गन्नों का भुगतान निर्धारित समय के भीतर किया जाये व जिन शुगर फैक्ट्रियों में किसानों का भारी गन्ना भुगतान बकाया है उन पर कानूनी कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर अंकुश लगाते हुए इन स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को भी दाखिला कराया जाये ताकि वह भी बेहतर सुविधाओं वाले स्कूलों में शिक्षा हासिल कर सकें और ऐसा न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। इसके आलावा जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से पूर्व ही सुरक्षित जगह पर ठहराने व सम्भावित बाढ़ कटान के गांव को सुरक्षित किया जाने की व्यवस्था की जाए ताकि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जान माल की हिफाजत की जा सके। इस दौरान राष्ट्रिय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष बसंत यादव, प्रदेश प्रवक्ता आमिर रज़ा ‘पम्मी’ सचिव ओम प्रकाश मिश्रा, लखीमपुर ज़िलाध्यक्ष सुनील ठाकुर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।​फर्जी इंकाउण्टर के नाम पर की जा रही कानून की हत्या: के के शर्मा | New India Times

गेट बंद देख कर भड़क उठे राष्ट्रीय अध्यक्ष

समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने कलेक्ट्रट पहुंचे आजाद भारत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उस वक्त भड़क उठे जब कलेक्ट्रेट के बहरी गेट को उनके जुलुस के गेट पर पहुंचने से पहले ही ताला लगाकर बंद कर दिया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने ज़िला प्रशासन के खिलाफ जमकर कर नारेबाजी की और मामले की शिकायत ऊपर तक करने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article