मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
यवतमाल शहर के कलम रोड बायपास पर अपनी ड्यूटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सिपाही सैय्यद करिमुद्दीन कलम बायपास पर 3 अप्रेल को अपनी ड्यूटी निभा रहे थे कि उसी दौरान उन्हें एक ओवरलोड ट्रक नम्बर.एम.एच.40. 5699 नज़र आया जिसको को उन्होंने रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रक को रोकने के बावजूद भी ना रुकने पर सैय्यद करिमोद्दीन ने अपनी निजी बाइक से उसका पीछा कर रोकने की कोशिश की इसी दौरान उनकी बाइक ट्रक के नीचे गई। जिसकी वजह से पुलिस सिपाही सैय्यद करिमोद्दीन उम्र 50 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलीस ने ट्रक चालक को गिरफ़्तार कर मामले की तफ़्तीश शिरू कर दी है।
