कटनी कलेक्टर केवीएस चौधरी ने किया जिला कोषालय का औचक निरीक्षण | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT; ​कटनी कलेक्टर केवीएस चौधरी ने किया जिला कोषालय का औचक निरीक्षण | New India Timesमंगलवार को कलेक्टर केवीएस चौधरी औचक रुप से जिला कोषालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थायें देखीं। इस दौरान कलेक्टर ने स्ट्रॉंग रुम का जायजा लिया। जहां पर जिला कोषालय में उपलब्ध विभिन्न स्टॉम्प्स की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। अपने विजिट में कलेक्टर ने ज्यूडीशियल स्टाम्प, नॉन ज्यूडीशियल स्टाम्प, एडेसिव स्टाम्प का स्टॉक वेरीफाई किया। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी विभूति अग्रवाल भी मौजूद थीं।

इसके साथ ही जिला कोषालय में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के स्टाम्स के लिये मेन्टेन किये जाने वाले रजिस्टर्स भी कलेक्टर श्री चौधरी ने देखे। कोषालय के निरीक्षण में कलेक्टर ने मौजूद पुराने स्टाम्प्स की भी जानकारी ली। जिस पर जिला कोषालय अधिकारी द्वारा इस संबंध में जानकारी कलेक्टर को दी गई। वहीं कलेक्टर ने अपने विजिट में आवश्यक दिशा-निर्देश भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.